{"_id":"647a46624a0ee83cfc0854a7","slug":"youth-arrested-with-1740-grams-of-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-239-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक 17.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक 17.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 17 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जो अदालत में विचाराधीन है।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि न्यू नानक नगर में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ लाल सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 17 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नानक नगर निवासी लेखराज उर्फ हैप्पी के नाम से हुई। इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि पकड़ी गई हीरोइन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी पर पहले भी 2021 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है जो अदालत में विचाराधीन है।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि इस साल अब तक उनकी टीम ने नशा तस्करों पर प्रहार करते हुए करीब डेढ़ करोड़ से ऊपर की भारी-भरकम हेरोइन नशा तस्करों से पकड़ी जा चुकी है और 40 मामले दर्ज करते हुए 62 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। अकेले मई माह में ही करीब एक करोड़ की एक किलो 120 ग्राम हेरोइन पकड़ी है और 11 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। उन्होंने कहा कि जो भी नशा तस्कर पकड़ा जाता है उसकी प्रॉपर्टी की जांच भी की जाती है यदि कोई प्रॉपर्टी नशे से बनाई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तुरंत की जाती है।