फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth absconding after stealing kit and cash from badminton player's car

बैडमिंटन खिलाड़ी की कार से किट और नकदी चोरी कर युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth absconding after stealing kit and cash from badminton player's car
यमुनानगर। बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज सैनी की कार से अज्ञात युवक बैडमिंटन किट व पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। घटना के समय खिलाड़ी कार साइड में खड़ी कर जूस पी रहा था। घटना नेहरू पार्क के नजदीक यमुना क्लब के पास देर शाम की है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी नीरज सैनी ने बताया कि वह सेक्टर 18 में किराये पर रहता है। वह बैडमिंटन का खिलाड़ी है। हर रोज नेहरू पार्क के नजदीक स्थित यमुना क्लब में खेलने के लिए आता है। शुक्रवार को वह अपनी स्विफ्ट कार से क्लब में आया था। शाम करीब सात बजे वह अपनी गाड़ी को गणपति जूस कॉर्नर के पास खड़ी करके जूस पीने लग गया। इतने में अज्ञात युवक ने उसकी कार की खिड़की खोलकर उसके अंदर से बैडमिंटन किट चोरी कर ली। किट में उसके एक जोड़ी जूते, पांच हजार रुपये व अन्य सामान था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed