फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young Man Hangs Himself on Fifth Wedding Anniversary

Yamuna Nagar News: युवक ने शादी की पांचवीं वर्षगांठ पर लगाया फंदा

Wed, 22 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Young Man Hangs Himself on Fifth Wedding Anniversary
चिराग। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पांचवीं शादी की वर्षगांठ के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी मायके गई थी।
मृतक की पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय चिराग उर्फ लक्की के रूप में हुई है। उसकी शादी सहारनपुर निवासी मोनिका से हुई थी। वर्तमान में मोनिका का परिवार बलाचौर गांव में रह रहा है। उसकी पत्नी करीब 10 दिन पहले अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके गई थी।
परिजनों ने बताया कि रविवार की रात चिराग खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। देर रात तक वह मोबाइल चलाता रहा। रात करीब डेढ़ बजे वह मोबाइल नीचे रख कर छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। चिराग अक्सर सुबह बिना बताए काम पर निकल जाता था। इस पर सोमवार सुबह भी परिवार को लगा कि वह ड्यूटी पर चला गया होगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे उसकी मां छत पर रखे गमलों में पौधों को पानी देने गईं। इस दौरान कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा तो चिराग फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed