फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man entered the DAV Girls swimming bridge after drinking alcohol, created a ruckus

शराब पीकर डीएवी गर्ल्स स्वीमिंग पुल में घुसे युवक, मचाया हुडदंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man entered the DAV Girls swimming bridge after drinking alcohol, created a ruckus
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित डीएवी गर्ल्स स्विमिंग पूल में शराब पीकर तीन युवक घुस गए। आरोपियों ने यहां नहाने की जिद की, लेकिन पूल इंचार्ज ने उन्हें मना कर दिया। मना करने के बावजूद तीनों युवक जबरन स्विमिंग पूल में घुस गए और वहां हुड़दंग करने लगे। पूल इंचार्ज ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को काबू किया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वे कांटेदार तार में फंसकर घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी निवासी शुभम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रोफेसर कॉलोनी स्थित डीएवी गर्ल्स स्विमिंग पूल का इंचार्ज है। मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे तीन युवक स्विमिंग पूल पर आए। आरोपियों ने शराब का सेवन किया हुआ था। आते ही आरोपी स्विमिंग पूल 300 में नहाने की जिद करने लगे। उसने आरोपियों को नहाने से मना किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं मानी और अभद्र व्यवहार करते हुए उसे धक्का देकर स्विमिंग पूल के अंदर चले गए। आरोपियों ने उससे कहा कि उससे जो होता हो कर ले, वे नहाकर ही जाएंगे। आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और पूल के अंदर जाकर हुड़दंग मचाने लगे। वहां नहा रहे बच्चों व बुजुर्गों को परेशान करने लगे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शहर पुलिस के एसआई सुमित कांबोज, एएसआई निर्मल सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह, होमगार्ड गुलशन और अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने तीनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों आरोपी ऊंची आवाज में हंगामा करने लगे। पूल इंचार्ज के साथ गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपियों को पकड़ा और स्विमिंग पूल के बाहर लेकर आए। पूल से बाहर निकलते ही तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। तीनों लड़कों ने स्विमिंग पूल एरिया में लगी कांटेदार तार के नीचे से निकलने का प्रयास किया तो वे उसमें फंस गए। कांटेदार तार में फंसने से आरोपी चोटिल हो गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भाग कर दबोचा और हिरासत में लेकर अपने साथ शहर थाने ले गई। आरोपियों की पहचान नाचरौन निवासी कुनाल उर्फ कर्ण, सेक्टर 56 निवासी प्रिंस व नाचरौन निवासी अमनदीप के रूप में हुई। जांच अधिकारी एसआई सुमित कांबोज का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर गए थे। स्विमिंग पूल इंचार्ज शुभम की शिकायत पर तीनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर काबू किया था। तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed