{"_id":"d969f02c199205efc7a55fd7f773f22d","slug":"ymn-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ हिंदू यूथ आर्गनाइजेशन से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। बरसात के बावजूद युवा कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से प्यारा चौक तक रोष मार्च निकाला और आईएसआईएस का काला झंडा फूंका।
हिंदू यूथ आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष नितिन गुर्जर ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाएंगे और हर जगह आईएसआईएस का झंडा जलाकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि इस अभियान में वे भी हिस्सा लें, जो आतंकी संगठन को मानवता के लिए बड़ा खतरा मानते हैं। उन्होंने ने कहा कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे अभी श्रीनगर में लहराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आने वाले समय में आशंका है कि ये झंडे दिल्ली से लेकर कई राज्यों में लहराए जा सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आतंकी संगठन के झंडे लहराने वालों का खुल कर विरोध किया जाए। इसी के तहत हिंदू यूथ आर्गनाइजेशन के सदस्य शनिवार सुबह नेहरू पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से रोष मार्च निकाल वे प्यारा चौक पहुंचे व प्रदर्शन कर आईएसआईएस का झंडा फूंका गया।
इस मौके पर पंडित गगन शर्मा, प्रिंस भास्कर, संजय मित्तल, दीपक नंदा, राहुल त्यागी, बलराम राणा, विशाल, धीरज, अरुण राठी, सुमित, मोनू राणा, चिराग और नरेंद्र मौजूद रहे।