फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ymn

आत्महत्या के लिए नहर में कूदा, पुलिस ने बचाया

Sun, 09 Aug 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
दो पुलिस कर्मचारियों ने नहर में कूदे एक व्यक्ति की जान बचाई। व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदा था। मामला शनिवार शाम का है। हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज यशपाल नेहरा और हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश की सहारनपुर रोड पर कांवड़ ड्यूटी लगी हुई थी।
विज्ञापन


ये दोनों शाम करीब 5:30 बजे यमुना नहर पुल के नजदीक खड़े थे। तभी करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति पुल पर आया और उसने पुल से नीचे नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबते व्यक्ति को देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इंचार्ज यशपाल और हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश पुल पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत अपनी वर्दी उतारी और नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


दोनों तैरते हुए डूब रहे व्यक्ति तक पहुंचे और उसे पकड़कर किनारे की ओर ले आए और फिर उसे नहर से बाहर निकाल लिया। नहर में कूदे युवक ने अपना नाम मेहर चंद बताया। वह फर्कपुर क्षेत्र के अंबेडकर नगर की वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है। वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई। मेहरचंद पूर्व रेलवे कर्मचारी है और अकेला ही रहता है। वह शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में उसने नहर में छलांग लगाई थी। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed