{"_id":"61bce1b7d01be33d0e29524f","slug":"yashika-won-the-quiz-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl930993111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी में यशिका ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी में यशिका ने बाजी मारी
विज्ञापन
प्रमाणपत्र दिखाते विद्यार्थियों के साथ मौजूद जीएनजी कॉलेज के स्टॉफ सदस्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से नोएडा की जयपुरिया तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान के सौजन्य से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीबीए तृतीय वर्ष की यशिका कपूर ने प्रथम स्थान पाया।
विभागाध्यक्ष डॉ. मधु कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभाग की 146 छात्राओं ने शिरकत की। प्रतियोगिता में बीबीए तृतीय वर्ष की यशिका कपूर ने प्रथम स्थान पाया। बीकॉम तृतीय की दिव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रूपाली तीसरे और प्रीति शर्मा चौथे स्थान पर रही। जयपुरिया तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान की ओर से प्रथम विजेता को 1500 रुपये व द्वितीय विजेता को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके विजेता अब राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कॉलेज की चारों विजेता छात्राएं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी ने इस सफलता पर विजेता छात्राओं और विभाग की सभी अध्यापिकाओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. मधु कपूर, डॉ. हरविंद्र कौर, डॉ. रंजना मलिक, रविंद्र कौर, सर्वजीत कौर, लखविंद्र कौर, ऋचा चड्ढा मौजूद रही।