फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar roles victorious of Kataria

कटारिया को जीताने में यमुनानगर की खास भूमिका

Sat, 17 May 2014 12:33 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 17 May 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar roles victorious of Kataria
प्रदेश में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले अंबाला लोकसभा सीट के प्रत्याशी रतनलाल कटारिया के पक्ष में यमुनानगर में जबरदस्त मतदान हुआ है। उन्हें मिल कुल वोटों में से करीब 37 प्रतिशत वोट यमुनानगर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से मिले हैं।
विज्ञापन


उनके खाते में आए कुल वोटों में से अंबाला जिले से करीब 42 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। अंबाला लोस सीट के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभा हलकों में सबसे अधिक यमुनानगर क्षेत्र से उनके पक्ष में मतदान हुआ है।
विज्ञापन


चुनाव नतीजाें के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को कुल छह लाख 12 हजार 121 मत मिले हैं। अंबाला लोकसभा सीट के अंतर्गत यमुनानगर जिले के  यमुनानगर, साढौरा और जगाधरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कटारिया को यमुनानगर से कुल 82355 वोट पड़े जो कि पूरे अंबाला लोस सीट पर किसी विधानसभा क्षेत्र में उन्हें मिले वोटों में सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी को सबसे अधिक वोटों के मामले में दूसरे नंबर पर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां से उन्हें कुल 76674 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी को साढौरा से कुल 65771 मत मिले।


गौरतलब है कि अंबाला सिटी से कटारिया को 74416 और पंचकूला से 71750 वोट मिले हैं। बता देें कि यमुनानगर और जगाधरी विधानसभा सीट पर विपक्षी दलों का कब्जा है। यमुनानगर से जहां इनेलो के विधायक दिलबाग सिंह है वहीं जगाधरी विधानसभा सीट पर अकरम खान विधायक हैं। लोस चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मेें हुए भारी मतदान से भाजपाई गदगद हैं। चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह संजीवनी के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed