फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, rain, jaam, officer

बारिश के पानी की निकासी न होने से भड़के लोगों ने लगाया जाम

Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, rain, jaam, officer
जाम
नगर निगम क्षेत्र की कालोनियों में चार दिन बाद भी बरसाती पानी की निकासी न होने से लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने ससौली रोड के पास सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। पुलिस व नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत पानी निकासी के इंतजाम करवा दिए, जिसके बाद ही लोग शांत हुए। इससे पहले शुक्रवार को भी कालोनी के लोग सड़क पर उतर आए थे।
विज्ञापन


मेयर पर दुर्व्यवहार का आरोप
अमरपुरी, ससौली रोड, शिवपुरी-बी, प्रहलादपुरी निवासी अनिल, अंकुश, रविंद्र, आशीष, कमलेश, हरप्रीत सिंह, परमजीत कौर, नरेश, मीना, रेखा व मधु ने बताया कि चार दिन पहले बरसात हुई थी। तब से उनके घरों व कालोनियों में पानी भरा हुआ है, जिसे प्रशासन अब तक निकलवा नहीं पाया है। कालोनीवासियों ने बताया कि अपनी समस्या बताने के लिए मेयर के घर गए थे। आरोप है कि वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिससे भड़के लोग सड़क पर आ गए और नारेबाजी करने लगे।  इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, ईओ, फर्कपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकर लोगों को शांत करवाया। लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। कालोनीवासियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत नहीं मिली है। गुरुद्वारे से भी राशन भेजा जा रहा है। तब जाकर उनको भोजन मिल रहा है। उनके घरों में तो ऐसी  स्थिति है कि चुल्हे तक नहीं जल रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
मैं खुद यहां का दौरा कर रहे हैं। पानी निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी लगाई गई हैं।  सफाई कर्मी व जेसीबी मशीन भी लगा दी गई है। जल्द से जल्द पानी निकासी करवा दी जाएगी। उनका प्रयास है कि लोगों को दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजय पाल यादव, ईओ नगर निगम।  

वर्जन:
जाम की सूचना मिली थी। लोगों की समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। पहले भी पानी निकासी करवाई जा रही थी। अब और सफाई कर्मी व संसाधन लगाए गए हैं लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed