फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar-Jagadhri's Lakkarmandi will remain closed in Kanvad from July 14 to 27

कांवड में 14 से 27 जुलाई तक बंद रहेगी यमुनानगर-जगाधरी की लक्कड़मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar-Jagadhri's Lakkarmandi will remain closed in Kanvad from July 14 to 27
कांवड़ यात्रा 14 से शुरू हो जाएगी और 27 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान यमुनानगर-जगाधरी में लक्कड़ मंडी बंद रहेगी। प्रशासन ने ये फैसला मंडी में लकड़ी से लदे हजारों वाहनों की आवाजाही से लगने वाले जाम और हादसे की आशंका के चलते लिया है। जिला सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को डीसी पार्थ गुप्ता की अगुवाई में हुई बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान मंडी बंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने शांति कमेटी के सदस्यों से कांवड़ियों के शिविरों व भंडारों से लेकर यातायात और सुरक्षा के संबंध में सुझाव लिए। इसके बाद डीसी ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए। बता दें कि हरियाणा, पंजाब, जम्मू व अन्य प्रदेशों से हरिद्वार के लिए हजारों कांवड़िए यमुनानगर के रास्ते से निकलते हैं, इसलिए पुलिस और प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

--------------------
एसडीएम की अनुमति पर लग पाएंगे कांवड़ शिविर के पंडाल
जिले में कांवड़ियों की सेवा के लिए यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाएं व संगठन कांवड़ शिविर व भंडारे लगाते हैं। अब इन्हें लगाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम से इसकी अनुमति लेनी होगी। प्रशासन की ओर से इन आयोजनों के लिए नियम तय किए गए हैं, जिसके तहत शिविर के पंडाल की सड़क मार्ग से सौ फीट दूरी रखनी होगी। साथ ही अन्य समुदाय के धार्मिक स्थानों से उचित दूरी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था भी सड़क से दूर रखनी होगी, ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था में व्यवधान न हो। इसके अलावा पंडाल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था बनानी होगी। यूपी सीमा से जोड़ियों नाके और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड व उनके आसपास कांवड़ शिविर व भंडारे लगाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
यात्रा पर जाने से पहले देना होगा ब्योरा
जो भी कांवड़ यात्रा में जाएगा, उसे अपना ब्योरा नजदीक पुलिस स्टेशन को देना होगा। जिससे दूसरे राज्य की पुलिस को यह सूचना मिल सकें कि कांवड़ लेने के लिए कौन-कौन हरिद्वार पहुंच रहे हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए जाएंगे। उनके साथ संबंधित थाना प्रबंधक भी मौजूद रहेंगे। जरूरत पड़ने पर कांवड़ यात्रा को डायवर्ट भी किया जा सकता है।

-------------------
पुलिस विभाग अलर्ट, ताकि कानून व शांति न हो भंग-
एसपी मोहित हांडा ने कहा कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस विभाग अलर्ट है। प्रमुख मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। कावड़ यात्रा के दौरान भांग व नशा करने और मौज-मस्ती में शोर मचाने वालों पर पुलिस को विशेष ध्यान रखने व यातायात बाधित न होने देने के संबंध में निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस का भ्रमण रहेगा। कोई भी दुर्घटना न हो, इसके लिए नदी, नहर, सड़कों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। धार्मिक आस्था को देखते हुए गुल्लर के पेड़ों की छंटाई की जाएगी। स्पीड लिमिट साइन भी लगाए जाएंगे। कांवड़ियों से अपील है कि लाउड स्पीकर की आवाज कम रखें। कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर मीट की दुकानों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed