फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, hedse me , three ded

तेज रफ्तार व लापरवाही फिर बनी हादसों की वजह, अलग अलग हादसों में गई तीन लोगों की जान

Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, hedse me , three ded
x - फोटो : yamunanagar
अलग अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें बाइक सवार दो लोगों की मौत ट्रैक्टर ट्रालियों की चपेट में आने से हुई। वहीं एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने सड़क हादसों के आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बतां दे कि जिले में इन दिनों सड़क हादसों के ग्राफ में काफी इजाफा हुआ है। माहभर में अब तक दर्जन भर हादसे हो चुके है। अधिकतर हादसे ओवरलोड, तेज रफ्तार, लापरवाही व यातायात नियमों के पालन न करने से हुए है।
विज्ञापन


पहला हादसा बिलासपुर छछरौली रोड पर गांव गनौली के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक का हुआ। इसमें दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की मौत हो गई। गांव गनौली निवासी कमलजीत (45) छछरौली की दीप मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान करता था। शनिवार रात करीब पौने दस बजे वह दुकान बंद करके बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह बिलासपुर रोड पर गांव गनौली के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतनी तेज हुआ कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 
बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया  
हादसे में हुई कमलजीत की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक कमलजीत के पास छह साल की एक लड़की व दस साल का एक लड़का है। कमलजीत की मौत से उसकी बेटी व बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों बच्चे अभी छोटे है और दोनों पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी वाले की मौत
दूसरा हादसा रादौर के गांव धौलरा के नजदीक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार के आने से हुआ। यहां फेरी लगाने का काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। गांव छोटा बांस निवासी राजकुमार (50) प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक पर सामान लेकर फेरी लगाने के लिए गया। देर शाम घर वापस लौट रहा था तो गांव धौलरा के नजदीक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी सामान से लदी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर ट्रॉली के नीचे गिर और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


 
 
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

पांसरा फाटक के नजदीक शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त फरीदाबाद के सेक्टर-16 निवासी 60 वर्षीय राम यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रेलवे पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त फरीदाबाद के सेक्टर 16 निवासी 60 वर्षीय राम यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद घटना के बारे फोन पर उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। फरीदाबाद निवासी सुरेंद्र ने बताया कि राम यादव 22 अप्रैल को सुबह छह बजे घर से बिना बताए निकला था। वह यहां कैसे व क्यूं आया उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed