{"_id":"6253f88f432bf56c72600d0c","slug":"yamunanagar-glasses-of-the-house-broken-due-to-the-sound-of-firecrackers-falling-on-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: हाथ से छूट पटाखे जमीन पर गिरे, धमाके से घर के शीशे टूटे, कपड़ों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: हाथ से छूट पटाखे जमीन पर गिरे, धमाके से घर के शीशे टूटे, कपड़ों में लगी आग
Mon, 11 Apr 2022 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:22 PM IST
सार
घटना के दौरान बाजू पर कांच लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यमुनानगर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के सेक्टर-17 स्थित ओल्ड एज होम के सामने वाली गली में अचानक हुए धमाके से घर में खिड़की का शीशा टूट गया। साथ ही कांच का टुकड़ा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे का कारण घर में रखे पटाखे बताए जा रहे हैं, जिससे घर के स्टोर में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नरेश गुप्ता घर के स्टोर में रखा सामान बाहर निकाल रहे थे। तभी पटाखे से भरा पैकेट उनके हाथ से छूट गया। इससे हुए धमाके में वे घायल हो गए। साथ ही घर के स्टोर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य छत पर गए। वहीं पड़ोसी भी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। पहले अफवाह फैली की घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया है।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि घर के स्टोर में दीपावली के कुछ बचे हुए पटाखे (जमीन पर मार कर बजाने वाले पटाखे) रखे थे, जिसके कारण हादसा हुआ। लोगों की मदद से घायल नरेश गुप्ता को निजी अस्पताल लाया गया। साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल का कहना है कि गर्मी अधिक होने और पटाखे पुराने होने की वजह से वह जमीन पर गिरते ही फट गए, जिसके धमाके से खिड़की के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि आग को काबू कर लिया गया तथा जख्मी व्यक्ति की हालत भी खतरे से बाहर है।