फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, gate, police, village

गेट खुलवाने में लगे दस साल, दस मिनट बाद फिर कर दिया बंद

Thu, 21 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, gate, police, village
गेट लगाकर बंद की गई पंचायती गली को खुलवाया
 छछरौली खंड के गांव शहजादपुर में प्रशासन ने करीब 10 साल से गेट लगाकर बंद की गई पंचायती गली को खुलवाया। कब्जाधारियों ने इस विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चल पाई। गली बंद होने से गांव के सैकड़ों लोग प्रभावित थे। प्रशासन की टीम अभी गेट को हटवा कर लौटी ही थी कि कुछ देर बाद फिर से कब्जाधारियों ने गेट दोबारा लगा दिया।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर में पुराने समय से एक पंचायती गली फिरनी पर निकली थी। जिस पर गांव के ही एक परिवार ने करीब 15 साल पहले कब्जा जमा लिया। हालांकि लोगों का यहां से निकलना जारी रहा, लेकिन कब्जाधारियों को यह पंसद नहीं था। जिसके चलते कब्जाधारियों ने गली में अवैध रूप से एक गेट लगा दिया। जिससे ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया। कुछ माह पूर्व प्रभावित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी। जिसपर बीडीपीओ छछरौली की ओर से कब्जाधारियों को पंचायती गली से गेट हटवाने को लेकर नोटिस भेजा गया। नोटिस मिलने के बाद भी कब्जाधारियों ने गली से गेट को नहीं हटाया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बीडीपीओ छछरौली नरेंद्र कुमार, ग्राम सचिव संदीप कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गली से कब्जा हटवाने के लिए गांव शहजादपुर में पहुंचे। लेकिन कुछ महिलाओं ने उन्हें कब्जा हटाने नहीं दिया। आरोप है कि कब्जाधारियों ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बहस भी की। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने बुड़िया पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने पंचायती गली में लगाए गए गेट को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी लौटे, दोबारा लगा दिया गेट :
पंचायती गली में लगाए गए गेट को हटाकर जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी मौके से निकले तो कब्जाधारियों ने फिर से वहां पर गेट लगा दिया। गेट के साथ साथ ईंट व पत्थर रखकर दोबारा रास्ते को बंद कर दिया। ग्रामीण कब्जाधारियों से इस हद तक डरे हुए है कि रास्ता खुलने के बाद भी वहां से नहीं निकल रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जाधारी उन्हें वहां से निकलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।

वर्जन
शहजादपुर में कब्जा हटवाने के लिए पुलिस फोर्स के लिए मंगलवार को उनके पास पत्र आया था। बुधवार को कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। जिसके तहत वह खुद मौके पर गए थे। कुछ महिलाएं विरोध कर रही थी। हल्के विरोध के बाद कब्जा हटवा दिया गया है।

- इंस्पेक्टर हरदीपेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया।

वर्जन
कुछ सालों से शहजादपुर गांव में कुछ लोगों ने पंचायती गली को गेट लगाकर बंद किया हुआ था। कुछ दिन पहले निशानदेही लेकर कब्जाधारियों को नोटिस दिए गए। नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटवाने पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई।
- नरेंद्र सिंह, बीडीपीओ छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed