फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Eight lakh rupees deducted from farmer savings account by PNB, farmers protested

Yamunanagar: किसान के बचत खाते से काटे आठ लाख रुपये, भाकियू रतनमान ने बैंक के सामने लगाया धरना

Mon, 06 Feb 2023 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 03:55 PM IST
सार

गांव भगवानगढ़ के किसान अजय कुमार का महावीर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। अजय कुमार की माता बीमारी के चलते कई दिनों से मैक्स अस्पताल में दाखिल हैं। अजय के खाते में 50 हजार रुपये थे। खाते में कुछ समय पहले ढाई लाख रुपये गन्ने की पेमेंट आई थी। जबकि पांच लाख रुपये उसने मां के उपचार के लिए किसी से उधार लेकर खाते में जमा कराए थे।

विज्ञापन
Yamunanagar: Eight lakh rupees deducted from farmer savings account by PNB, farmers protested
बैंक के सामने धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक ने यमुनानगर के गांव भगवानगढ़ के किसान अजय कुमार के बचत खाते से आठ लाख रुपये काट लिए। इसका पता जब भारतीय किसान यूनियन (रतनमान गुट) के पदाधिकारियों को चला तो वह एकत्रित होकर रेलवे स्टेशन रोड पर महावीर चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचे। बैंक मैनेजर ने तर्क दिया कि बैंक ने लोन की राशि खाते से काटी है। इससे गुस्साए किसान बैंक के बाहर नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन


भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने अपने गले से गमछा निकाल बैंक के गेट पर बांध दिया। इसका पता जब पुलिस को चला तो थाना शहर यमुनानगर प्रभारी कमलदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। बैंक मैनेजर ने शाम तक रुपये खाते में डालने का आश्वासन दिया तो आधे घंटे बाद किसानों ने बैंक का दरवाजा खोल दिया। फिलहाल किसानों का धरना जारी है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाते में रुपये नहीं आए तो वह बैंक के सामने टैंट लगाकर धरना देंगे। किसानों ने दोपहर का भोजन भी बैंक के सामने ही किया।
विज्ञापन


भाकियू प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि गांव भगवानगढ़ के किसान अजय कुमार का महावीर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। अजय कुमार की माता बीमारी के चलते कई दिनों से मैक्स अस्पताल में दाखिल हैं। अजय के खाते में 50 हजार रुपये थे। खाते में कुछ समय पहले ढाई लाख रुपये गन्ने की पेमेंट आई थी। जबकि पांच लाख रुपये उसने मां के उपचार के लिए किसी से उधार लेकर खाते में जमा कराए थे। अजय का दूसरा खाता बूड़िया स्थित पीएनबी की दूसरी ब्रांच में भी है। बूड़िया ब्रांच से अजय ने आठ लाख रुपये का लोन लिया था। परंतु किसी कारण से वह लोन की सभी किस्तें नहीं चुका सका इसलिए बैंक ने खाते को एनपीए घोषित कर दिया था। ब्याज के साथ वह राशि 10 लाख रुपये से अधिक बना दी। इसके लिए अजय कुमार ने अपनी आठ एकड़ जमीन भी प्लस की हुई है। फिलहाल बूड़िया ब्रांच के लोन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने बताया कि जब वह महावीर चौक स्थित ब्रांच से आठ लाख रुपये निकलवाने गया तो मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि आपके खाते में कोई रुपये नहीं हैं। उसके आठ लाख रुपये बूड़िया ब्रांच में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अनिल ने यह बात भाकियू पदाधिकारियों ने बताई। जिस पर वह महावीर चौक स्थित ब्रांच में गए और मैनेजर से बात की। किसानों ने मैनेजर को एक घंटे का समय देते हुए कहा कि यदि रुपये वापस नहीं आए तो वह बैंक पर ताला लगाएंगे। रुपये नहीं आने पर किसानों ने बैंक का दरवाजा बंद कर दिया और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसएचओ कमलदीप ने मैनेजर से बातचीत की। मैनेजर से शाम तक राशि खाते में आने का आश्वासन दिया। किसानों ने बैंक का दरवाजा तो खोल दिया लेकिन उठने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed