फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna water level increased due to rain, barrage reached 15346 cusecs of water

Yamuna Nagar News: बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, बैराज पहुंचा 15346 क्यूसेक पानी

Thu, 26 Jun 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased due to rain, barrage reached 15346 cusecs of water
प्रतापनगर। पहाड़ों पर तेज बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को हथिनीकुंड बैराज पर शाम छह बजे 15346 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि दो दिन की बारिश के बाद अभी जलस्तर में और वृद्धि होगी। बुधवार की बारिश का पानी वीरवार तक पहुंचेगा। जिससे जलस्तर और बढ़ेगा। ऐसे में बैराज पर कर्मचारी यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम को हथिनीकुंड बैराज पर शाम छह कुल 15346 क्यूसेक पानी दर्ज किया। जिसमें यमुना में 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि पश्चिमी यमुना नहर में 12984 पानी छोड़ा गया है। वहीं, इस दौरान उत्तर प्रदेश को 210 क्यूसेक पानी दिया गया है। बैराज कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह छह बजे 10,118 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि सुबह सात बजे 11,084 क्यूसेक, आठ बजे 12,703 क्यूसेक, नौ बजे 11,600 क्यूसेक, दस बजे 11,724 क्यूसेक, सुबह 11 बजे 17, 570 क्यूसेक पानी दर्ज किया। जबकि 12 बजे 12,093 क्यूसेक, दोपहर एक बजे 13,479 क्यूसेक, दो बजे 11,235 क्यूसेक, तीन बजे 11,235 क्यूसेक पानी यमुना में था। जबकि शाम चार बजे 12,489 क्यूसेक, पांच बजे 12,422 क्यूसेक और शाम छह बजे कुल 15,346 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed