फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers should know the pain and suffering of the people: Akram

जनता के दुख-तकलीफ जानें कार्यकर्ता : अकरम

Tue, 06 Aug 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Workers should know the pain and suffering of the people: Akram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पंजेटो गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री व पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अकरम खान ने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय मौजूदा सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं दुख तकलीफ जानने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते क्राइम, किसानों की समस्याएं, मजदूर वर्ग, कर्मचारी वर्ग सभी की समस्याएं चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं। मौजूदा सरकार के विधायक, मंत्री पिछले 10 सालों से अपना व अपने चहेतों का घर भरने में लगे हुए हैं। उनको जानता कि किसी भी प्रकार की परेशानी और समस्या से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अब पूरी तरह से मन बना लिया है कि भ्रष्टाचारी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना है। भाजपा सरकार में यमुनानगर जिले में अवैध खनन का करोड़ों रुपये का घोटाला सरकार के नेताओं की शह पर हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही इन बड़े-बड़े घोटालों की जांच उच्च स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed