फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   work, not, compleet, carors

बाढ़ राहत कार्य के लिए आते हैं करोड़ लेिकन काम ठप

Thu, 25 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 25 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर/खिजराबाद। पहाड़ों से उतरने के बाद यमुना नदी का मैदानी इलाके में पहला पड़ाव यमुनानगर जिले में होता है। यमुना नदी में बाढ़ का खतरा हर साल बना रहता है। इतिहास के पन्नों में यमुना नदी में कई बार भीषण बाढ़ आ चुकी है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा हर साल बाढ़ बचाव कार्य करवाए जाते हैं। इसके तहत यमुना नदी के किनारों पर स्टड बनवाए जाते हैं, ताकि बाढ़ आने पर यमुना का पानी साथ लगते गांवों में न घुस जाए। लेकिन इस बार बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि अब तक नदी के किनारों पर स्टड बनाने के टेंडर तक नहीं हुए हैं। पिछले वर्ष बाढ़ राहत कार्यों के लिए सरकार द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये का बजट सरकार द्वारा जारी किया गया था। अबकी बार अभी तक किसी भी साइट पर बाढ़ बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लग गया है। यमुना किनारे बसे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


इन गांवों को बाढ़ का खतरा
गांव माली माजरा, नवाजपुर, लाक्कड, लेदी, बेलगढ़, टापू कमालपुर, होदरी, लापरा, बीबीपुर, मांडेवाला,  खानूवाला, आंबवाली, टिबडियों, काटटरवाली, रणजीतपुर, रामपुर गेंडा, रामपुर बिहटा, कलेसर और भंगेडा सहित दर्जनों ऐसे गांव हैं जहां हर साल बाढ़ का खतरा बना रहता है। इन गांवों में बाढ़ राहत के काम हर साल होते हैं। इन गांवों की जमीन पर नदी के अलावा नालों का पानी भी खेतों में तबाही मचाता है।
विज्ञापन


अवैध खनन से बाढ़ का खतरा बढ़ा
यमुना नदी के पास लगते गांवों के किसान संजीव, अशोक कुमार, सतीश कुमार, मनीष, इलमचंद, सुशील कुमार, जोगिंद्र सिंह और सुभाष नंबरदार ने बताया कि पिछले कई महीनों से बेलगढ़ के साथ लगते एरिया में वैध खनन पूरे जोरों पर है। वहीं चोरीछिपे अवैध खनन भी हो रहा है। अवैध खनन माफिया ने बेलगढ़ एरिया के साथ लगती यमुना की पटड़ी को भी खोद डाला है। ऐसे में यदि ऐसे में अबकी बार बाढ़ आती है तो यमुना नदी के साथ लगते गांवों में पानी घुसने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बचाव कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि 20 जून तक बाढ़ बचाव कार्य पूरे कर लें। बरसात से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
मनीष देसवाल, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed