Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women playing a key role in panchayat decisions

Yamuna Nagar News: पंचायत के फैसलों में अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं

Sat, 14 Nov 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women playing a key role in panchayat decisions
हाफिजपुर गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद महिलाएं व अन्य। सरपंच
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांवों में अब पंचायत की चौपाल केवल पुरुषों तक सीमित नहीं रह गई है। महिलाएं भी गांव के विकास से जुड़े फैसलों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। पेयजल, गलियों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर महिलाएं खुलकर अपनी बात रख रही हैं।
पहले जहां पंचायत की बैठकों में महिलाओं की मौजूदगी सीमित दिखाई देती थी, वहीं अब वे चौपाल में पहुंच कर समस्याएं उठाने के साथ उनके समाधान के लिए भी सुझाव दे रही हैं। जिले में पंचायतों की जिम्मेदारी संभालने के साथ महिलाएं गांव के विकास की योजनाओं में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह के अनुसार जिले में कुल 490 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 245 महिला सरपंच हैं। जिले में करीब 3600 पंच हैं। यमुनानगर में सात ब्लॉक हैं और हर ब्लॉक में महिलाओं ने पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रखी है। वे पंचायत की बैठकों और गांवों में होने वाली चौपालों में भी भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की बैठकों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से गांवों की रोजमर्रा की समस्याओं को भी प्राथमिकता मिल रही है। घर और परिवार से जुड़े कामकाज के कारण महिलाओं को पेयजल, सफाई, गलियों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट और बच्चों की शिक्षा जैसी समस्याओं का सीधा अनुभव होता है। ऐसे में वे इन मुद्दों को पंचायत के सामने रखती हैं। गांव में विकास कार्यों की जरूरत और उनकी प्राथमिकता तय करने में भी उनकी राय महत्वपूर्ण हो रही है।


सातों ब्लॉक में दिख रही भागीदारी
डीडीपीओ नरेंद्र सिंह के मुताबिक जिले के सभी सात ब्लॉकों में महिला सरपंच पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इसके अलावा महिला पंच भी पंचायत की गतिविधियों में हिस्सा ले रही हैं। चौपालों में उनकी मौजूदगी से गांव की महिलाओं को अपनी समस्याएं सामने रखने का अवसर मिल रहा है। पंचायतों में महिलाओं की यह भागीदारी ग्रामीण स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed