{"_id":"671e90ce7eabcd56610c0054","slug":"women-organized-a-swadeshi-market-of-handmade-items-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-127605-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिलाओं ने हाथ से बनी वस्तुओं का लगाया स्वदेशी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिलाओं ने हाथ से बनी वस्तुओं का लगाया स्वदेशी बाजार
Mon, 28 Oct 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/रादौर। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से दीपावली के अवसर पर पुराने बस स्टैंड पर स्वयं सहायता समूह की ओर से हाथ से बनी वस्तुओं का स्वदेशी बाजार लगाया गया है। शुभारंभ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा और समाजसेवी धनपत सैनी ने किया।
राणा और सैनी ने स्वदेशी बाजार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की ओर से हाथ से बनाए सामान का निरीक्षण किया। और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई वस्तुओं की प्रशंसा की। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उनके पास हस्त निर्मित वस्तुएं बेचने के लिए कोई स्थान नहीं है, जहां से वह सामान की बिक्री कर सके।
इस पर नेपाल सिंह राणा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि महिलाओं की मांग को जल्द पूरा कराया जाएगा। मौके पर नेपाल सिंह राणा, धनपत सैनी, विपिन चमरौडी, प्रदीप आर्य, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं इंदु, रिम्पी, मीना, अनु देवी, किरण, प्रवेश, सीमा, जुलैखा, सुमन मौजूद रहे।