फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   women, complaint

घर में घुसा जोहड़ का गंदा पानी, प्रधानमंत्री से शिकायत

Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
women, complaint
घर के सामने खड़े गंदे पानी को दिखाता पीड़ित परिवार। - फोटो : YAMUNA NAGAR
डमोली निवासी एक महिला ने गांव के सरपंच व बीडीपीओ के खिलाफ प्रधानमंत्री को शिकायत भेजी है। महिला का आरोप है कि गांव में बने जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर उसके घर में घुस गया। गंदगी फैलने से उसके घर के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

गीता ने प्रधानमंत्री को दी शिकायत में कहा कि वह डमोली गांव की रहने वाली है। पति मेहनत मजदूरी करता है। उसके मकान के पास लगते जोहड़ का पानी पिछले काफी समय से ओवरफ्लो हो रहा है और उसके घर में घुस गया है। उसने समस्या को लेकर सरपंच व बीडीपीओ कार्यालय गई थी। जहां पर उसने अपनी समस्या रखी थी। महिला का आरोप है कि उसकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उसके घर के चारों तरफ व रास्ते में पानी होने की वजह से घर में आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। उसने डीसी को भी प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पंचायत ऑफिसर पर धमकाने का आरोप : महिला ने पंचायत ऑफिसर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह समस्या लेकर उनके कार्यालय गई तो वहां उसे धमकाया गया। ऑफिसर ने कहा कि तुम्हारा मकान ही गिरवा दिया जाएगा। उसने प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी शिकायत में सभी लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पंचायत ऑफिसर साहब सिंह का कहना है कि डमौली निवासी एक महिला घर के पास जलभराव की समस्या लेकर आई थी। जिसको कहा गया था कि वह अपनी समस्या बीडीपीओ साहब को दे। इसके अलावा महिला को कुछ भी नहीं कहा गया। महिला जो आरोप लगा रही है वह बेबुनियाद हैं। महिला जिस जगह से पानी निकालने की बात कह रही है। वह जगह लोगों की प्राइवेट लैंड है और पंचायत प्राइवेट लैंड से पानी नहीं निकाल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed