फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman's body found from western Yamuna canal, mental condition was not good

पश्चमी यमुना नहर से मिला महिला का शव, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found from western Yamuna canal, mental condition was not good
Woman's body found from western Yamuna canal, mental condition was not good - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। हर्बल पार्क के समाने से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर से 42 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान बक्करवाला निवासी नीलम के तौर पर हुई है। महिला दोपहर से घर से गायब थी। बाद में शव नहर से मिला। फिलहाल प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले में मृतका के पति बृजेश व मृतका के भाई के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में मृतक नीलम के पति बृजेश ने बताया कि वह किसान है। उसकी पत्नी घरेलू काम करती थी लेकिन उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी। दोपहर के समय वह गायब हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर कुछ नहीं पता चला। बाद में उन्हें नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो देखा यह शव नीलम का था। उधर, नहर से महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग नहर पर पहुंच गए। बताया जा रहा मृतका के दो बच्चे थे। उधर प्रतापनगर एसएचओ पृथ्वी सिंह ने बताया कि परिजनों के संयुक्त बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed