फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman riding a scooter dies after being hit by a car

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Mon, 04 Nov 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a scooter dies after being hit by a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अनियंत्रित कार ने सत्संग में जा रहे स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हादसा ताजेवाला के पास हुआ। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और वर्तमान में यूपी के बादशाही बाग में रह रहा है। रविवार को वह अपनी मां नंदी देवी के स्कूटी पर सवार होकर अराईयावाला में राधा स्वामी सत्संग में जा रहे थे। जैसे ही वह ताजेवाला के पास पहुंचे तो पीछे से आई अनियंत्रित कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां नंदी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल यमुनानगर लाया गया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जब तक परिजन उन्हें लेकर हायर सेंटर जाते तब तक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने मृतका के बेटे नरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed