फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after eating toxic food, Yamunanagar

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after eating toxic food, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी में मंगलवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
राजेश कालोनी जगाधरी निवासी महिला आशु शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनिया की शादी द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी पारस के साथ की थी। शादी के बाद से ही पारस उसकी बहन को परेशान करने लगा। इस दौरान उसकी बहन को एक लड़का हुआ। इसके बाद भी आरोपी उसकी बहन को परेशान करता रहा। साथ ही सास रेखा, ननद आरती व ननदोइया रवि भी उसकी बहन को परेशान करने लगे। उन्होंने कई बार आरोपियों को समझाया। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

आशु के मुताबिक मंगलवार की सुबह दस बजे उसकी बहन सोनिया का फोन आया की वह आरोपियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल रही है। इस पर वह अपने पति के साथ बहन के घर पहुंची। वां उसकी बहन उल्टियां कर रही थी। वह अपनी बहन को जगाधरी सिविल अस्पताल लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि पारस, रेखा, आरती व रवि ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया है। इस पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी नरेंद्र का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।पति समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed