फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman died which injured in road accident

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
woman died which injured in road accident
दुघर्टना में घायल हुई बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नयागांव निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि खंड बिलासपुर के गांव संधाए में उसकी ससुराल है। स्वतंत्रता दिवस को वह ससुराल आया हुआ था और बाइक पर सास दर्शनी देवी को छछरौली दवाई दिलाने के जा रहा था। बिलासपुर छछरौली रोड शाहपुर के पास पीछे से उन्हेंडी गांव निवासी रिषभ ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सास दर्शनी देवी बाइक से उछल कर दूर सड़क पर जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालात देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed