फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman committed suicide by swallowing poisonous substance

महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by swallowing poisonous substance
पति की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में रह रही विवाहिता ने बुधवार रात को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवधर निवासी इमरान ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन इसराना का निकाह चांदपुर निवासी परवेज के साथ हुआ था। शादी के बाद उसकी बहन के पास पांच बच्चे हुए। आरोप है कि उसकी बहन का पति उसे शराब पीकर प्रताड़ित करता रहता था। इससे घर में लड़ाई झगड़ा रहता था। घर में हो रहे लड़ाई झगड़ों से परेशान होकर उसकी बहन पिछले तीन महीने से मायके देवधर में रह रही थी। बुधवार रात को उसने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसकी बहन इसराना ने अपने पति परवेश से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या की। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी परवेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रताप नगर लज्जाराम ने बताया कि मृतक इसराना के भाई इमरान की शिकायत पर चांदपुर निवासी परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed