फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman allegation of rape on a youth

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
woman allegation of rape on a youth
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने सुभाष नगर कॉलोनी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि जब उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है तो उसने पुलिस को शिकायत देने की बता कही। इस पर आरोपी ने उसको जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद उसने शादी से इंकार कर दिया और उससे मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने किसी को मामले की जानकारी देने पर उसके मुंह पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका वर्ष 2018 में पति के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद से ही वह अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रह रही है। जिस कॉलोनी में वह रहती थी। वहीं पर सुभाषनगर कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह दूध बेचने के लिए आता है। उसकी उससे जान पहचान हो गई। महिला ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसे खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने को कहा। दिसंबर 2018 में आरोपी शादी करने का झांसा देकर उसे जगाधरी में एक फार्म हाउस पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अक्सर उसे फार्म हाउस पर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। मार्च 2020 में उसे पता लगा कि आरोपी शादीशुदा है और उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। इस पर उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत देने धमकी दी। पांच मार्च 2021 को वह सहेली की साथ शादी समारोह में गई थी। वहां से आरोपी अपने परिवार से मिलाने का झांसा देकर उसे फार्म हाउस पर लेकर गया और अगले दिन शादी करने की बात कहकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उससे मारपीट की आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया या पुलिस को शिकायत दी तो वह उसके मुंह पर तेजाब डालकर जला देगा। उसने ये जानकारी अपने भाई व भाभी के अलावा पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना प्रबंधक राकेश राणा का कहना कि पुलिस ने मामले में आरोपी जोगिंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed