फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses husband and in-laws of getting sex trade by taking money

महिला ने पति व ससुरालवालों पर लगाया रुपये लेकर देह व्यापार कराने का आरोप प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband and in-laws of getting sex trade by taking money
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर पैसे लेकर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने व बच्चों को नहर में फेंक जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद महिला के पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर 28 मार्च 2018 को उससे निकाह कर लिया। जिसके बाद आरोपी उसे अपने घर लेकर आ गया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उस पर अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसके मना करने पर आरोपी व उसके परिवार के सदस्य रहीशा व अकरम उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसे खाने के बाद वह बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो वह अपने कमरे में बिना कपड़ों में थी और दिलशाद नामक युवक उसके पास था। जब उसे होश आया तो वह बाहर आई जहां पर उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य बैठे थे। उसके पति ने उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। डर के कारण उसने आरोपियों की बात मान ली। इसके बाद आरोपी पैसे लेकर गैर मर्दों से उसके साथ गलत काम करवाने लगे। इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बच्चों को नहर में फेंकने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed