फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accused Jeth and Nandoi of rape

Yamuna Nagar News: महिला ने जेठ व ननदोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman accused Jeth and Nandoi of rape
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने जेठ व ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में महिला ने जेठ व ननदोई समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2019 को साढौरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर ताने देने लगे। महिला ने बताया कि उसका ननदोई उसके ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहता है। आरोप है कि उसके ननदोई व जेठ की उस पर शुरू से गलत नजर थी। जब उसका पति खेत में चला जाता था तो आरोपी उसके साथ गलत काम करते थे। जब उसने यह बात अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों को बताई तो उन्होंने उससे मारपीट की। एक दिन आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने मामले में महिला के पति, जेठ, ननदोई, जेठानी, ससुर समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed