फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wine summuglar attack CIA staff

शराब माफिया ने सीआईए स्टाफ पर किया हमला

Thu, 16 Jul 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Thu, 16 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 अवैध शराब माफिया ने सीआईए डिटेक्टिव स्टाफ पर हमला कर दो पुलिस कर्मचारियों को बुरी तरह घायल कर दिया। सीआईए स्टाफ की टीम जगाधरी के काली मंदिर इलाके में अवैध शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर वहां गई थी। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया है। शहर पुलिस ने चार शराब माफिया को नामजद करते हुए करीब एक दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बुधवार रात सीआईए डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली कि काली मंदिर इलाके में एक दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सीआई स्टाफ का हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और सिपाही अमरजीत सिंह, रणधीर और संजीव रात करीब नौ बजे मौके पर रवाना हो गए। काली मंदिर पहुंचने पर वे उस दुकान पर पहुंचे जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। सीआईए स्टाफ दुकानदार से पूछताछ कर ही रहा था कि अचानक शराब माफिया के करीब डेढ़ दर्जन गुर्गों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। उनके हाथ में डंडे और राड थी।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से सीआईए स्टाफ के सदस्य संभल नहीं पाए। हमलावरों ने चारों पर डंडों और राड से कई वार किए। इस हमले में रणधीर और अमरजीत के सिर, कमर और बाजू पर गहरी चोटें आईं। पुलिस वालों को घायल कर हमलावर वहां से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल पुलिस वालों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सीआईए स्टाफ पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी, लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने वीरवार को घायल पुलिस वालों के बयान पर अवैध शराब के कारोबार से जुुड़े नरेंद्र त्यागी, दिलीप, विनोद और दुंगल सैनी के अलावा 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी में लंबे समय से सक्रिय है शराब माफिया
जगाधरी शहर में अवैध शराब का कारोबार काफी समय से फल-फूल रहा है। जगाधरी के अशोक विहार, दुर्गा गार्डन, मुखर्जी पार्क, बुड़िया चौक और गुलाब नगर में शराब माफिया लंबे समय से सक्रिय हैं। अवैध शराब का विरोध करने वालों को डराया-धमकाया जाता है। करीब एक साल पहले अशोक विहार इलाके में स्थानीय लोग शराब माफिया के खिलाफ एकजुट हुए थे। उस समय पुलिस ने इलाके से अवैध शराब का धंधा बंद करवा दिया था। लेकिन अब दोबारा शराब का अवैध कारोबार फलने-फूलने लगा है।

वर्जन-
सीआईए स्टाफ पर शराब माफिया ने हमला करवाया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश पाल, एसएचओ, शहर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed