फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   wild life

हाईवे पर हाथियों का उत्पात, खंभे तोड़े, पेड़ उखाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
wild life
wild life - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। कलेसर नेशनल पार्क से निकल कर आए हाथियों के एक समूह ने बुधवार को जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने सड़क पर आते ही दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया। करीब आधा घंटे तक हाथी नेशनल हाईवे पर चहलकदमी करते रहे और कई पेड़ उखाड़ दिए। वहीं सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे और ट्रैफिक लाइटों के ब्लिंकर तोड़ दिए। हाथियों को हाईवे पर चहलकदमी करते देखकर कई बाइक सवारों व कार मालिक गाड़ी वापस ले गए।
विज्ञापन

हाथी के भय के कारण घबराए यात्री सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर हाथी के रास्ते से हटने का इंतजार करते रहे। कुछ युवा फोटो खींचते व वीडियो बनाते नजर आए। इससे पहले ग्रामीणों की झोपड़ियों को तोड़ने के साथ हाथी वाहनों में तोड़फोड़ कर चुके हैं। इससे हाईवे पर रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों में भय का माहौल रहता है। कलेसर जंगल के बीचों बीच से होकर गुजर रहे पावंटा नेशनल हाईवे को जंगली हाथियों ने अपनी सैरगाह बना लिया है। सुबह शाम हाथियों का जब मन करें वह सड़क पर आकर टहलने लगते हैं।
विज्ञापन

ठंड में कलेसर आते हैं जंगली जानवरी
-कलेसर नेशनल पार्क उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क का ही एक हिस्सा माना जाता है। सर्दी के मौसम में वहां ज्यादा ठंड हो जाती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होती है। जिसके चलते काफी संख्या में जंगली जानवरी कलेसर नेशनल पार्क को अपना आशियाना बना लेते हैं। गर्मी के मौसम में ये जंगली जानवर वापस राजाजी नेशनल पार्क चले जाते हैं। जंगली जानवरों को यह आना जाना लगा रहता है। फिलहाल कलेसर में काफी संख्या में हाथी देखें जा रहे हैं, जबकि गर्मी के मौसम में पांच छह हाथी ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कलेसर नेशनल पार्क के बीच से जगाधरी पावंटा साहिब हाईवे निकलता है। यह जंगली जानवरों का क्षेत्र है और उन्हें किसी भी प्रकार से रोका नहीं जाता। वे इधर से उधर घूमते रहते हैं। आमजन से अपील है कि वे हाईवे से निकलते समय सावधानी बरतें और जीव जंतुओं को कुछ भी खाने पीने की वस्तु न डालें।
-सुनील कुमार, जिला निरीक्षक, वाइल्ड लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed