फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Widow woman raped on pretext of marriage In Yamunanagar and accused also made obscene video

यमुनानगर: विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई

Sun, 17 Sep 2023 04:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Sep 2023 04:49 PM IST
सार

महिला के आरोप है कि 24 अगस्त को आरोपी ने उसे फोन करके अपनी नानी के घर पर बुलाया। वह उसके बताए पते पर गई तो वहां पर शुभम अकेला था। आरोपी ने उसे पीने को कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Widow woman raped on pretext of marriage In Yamunanagar and accused also made obscene video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर में विधवा महिला को को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने महिला को अपनी नानी के घर पर बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद उसके पास दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद से वह अपने मायके में रह रही है। वह नवाब कॉलोनी में अपनी एक दोस्त के घर जाया करती थी। जहां उसकी दोस्त का रिश्ते में भाई लगने वाला नवाब कॉलोनी का शुभम भी आता था। धीरे-धीरे उनकी वहां पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


जुलाई 2023 में जब वह अपनी दोस्त के घर पर थी तो शुभम वहां आया और कहने लगा कि वह उससे शादी करना चाहता है। पहले तो उसने शादी करने से मना कर दिया लेकिन बाद में बच्चों के भविष्य को देखते हुए वह उससे शादी करने को तैयार हो गई। जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुभम ने उससे कहा कि उसके माता-पिता ने उनकी शादी के लिए मंजूरी दे दी है। इसलिए वह जल्द ही अब शादी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नानी के घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ
आरोप है कि 24 अगस्त को आरोपी ने उसे फोन करके अपनी नानी के घर पर बुलाया। वह उसके बताए पते पर गई तो वहां पर शुभम अकेला था। आरोपी ने उसे पीने को कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। चार दिन बाद आरोपी उसे सनराइज रस्टोरेंट में भी लेकर गया जहां पर उसकी जबरन बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए।


इसके बाद नवाब काॅलोनी कैंप में शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन सितंबर माह में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। वह धमकी देने लगा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। यदि उसकी शिकायत देने की कोशिश की तो उसकी वीडियो को वायरल कर देगा। आरोपी ने उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि शुभम ने उसे अपने जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed