फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When the police stopped the pilgrims from Punjab, there was a ruckus, Yamunanagar

पंजाब से आए श्रद्धालुुओं को पुलिस ने रोका तो किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
When the police stopped the pilgrims from Punjab, there was a ruckus, Yamunanagar
सड़क पर बैठकर जाम लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कपालमोचन मेले में पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए पंजाब से बिलासपुर के शिव चौक पर ट्रकों में पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया गया। इसी दौरान श्रद्धालु नीचे उतर आए और पुलिस से नाका खोलने की अपील की। जब नाका नहीं खोला तो श्रद्धालुओं हंगामा कर दिया।
गुस्साए श्रद्धालुओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं माहौल को देखकर ट्रकों में बैठी महिलाएं भी नीचे उतर आई और नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों को रोकने के लिए महिलाएं भी सड़क पर बैठ गई। कई श्रद्धालुओं ने तो खुद ही दूसरे वाहनों को रोकने के लिए वहां लगे बैरिकेड को आगे अड़ा कर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

मामले बढ़ता देख पुलिस कर्मचारियों ने अपने सीनियर अफसर को सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया। इसके बाद इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को शांत कर बताया कि आगे जाम के कारण उन्हें यहां रोका गया है। इसके बाद वे अपनी गाड़ी को आगे ले जाते हुए श्रद्धालुओं को उनके पीछे आने की बात कही। इस पर श्रद्धालु शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed