{"_id":"69d9760603211b8e3d0d6284","slug":"wheat-arrivals-increased-in-all-three-grain-markets-of-the-block-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154188-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खंड की तीनों अनाज मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खंड की तीनों अनाज मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक
Sat, 11 Apr 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
रादौर अनाज मंडी में गेहूं को सूखाते मजदूर। संवाद
रादौर। अनाज मंडी रादौर, जठलाना व गुमथला राव में गेहूं की आवक तेज हो गई है। शनिवार को अनाज मंडी रादौर में खरीद एजेंसी वेयरहाउस ने सरकारी खरीद की। अब तक रादौर अनाज मंडी में 13000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गुमथला अनाज मंडी में 825 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। वहीं अनाज मंडी जठलाना में अब तक खरीद शुरू नहीं की जा सकी।
मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि गेहूं की खरीद का कार्य सरकारी मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है। 12 प्रतिशत तक नमी होने पर ही गेहूं की खरीद की जा रही है। इससे ज्यादा नमी होने पर किसान को अपनी गेहूं की फसल को धूप में फैलाकर सुखाने के बाद ही खरीद की जाएगी। विभाग की ओर से गेहूं के उठाव के 24 से 72 घंटे तक किसान को उसकी फसल का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडी में अपनी गेहूं की फसल को सुखाकर व साफ करके लाएं। सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रादौर अनाज मंडी में वेयरहाउस की ओर से खरीद की जाएगी। वहीं मंगलवार, वीरवार व शनिवार को हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद की जाए। जठलाना व गुमथला में सभी दिन हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद का कार्य किया जाएगा। संवाद