फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Welcomed the Multan Jot Shobhayatra

Yamuna Nagar News: मुल्तान जोत शोभायात्रा का किया स्वागत

Tue, 18 Aug 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the Multan Jot Shobhayatra
शहर में मुल्तान शोभायात्रा का स्वागत करते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुल्तान सभा की ओर से 46वां मुल्तान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
इससे पूर्व मुल्तान सभा प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी के नेतृत्व में हवन किया गया। सभा के सदस्यों ने हवन में आहुतियां डालकर सभी के सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सदस्यों ने मुल्तान जोत के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गीता भवन से शुरू होकर मुख्य बाजार से पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

पक्के घाट पर लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मुल्तान जोत की पूजा की। वहीं रोटरी क्लब की ओर से प्रधान भारत माटिया, पूर्व सचिव देवीदयाल अरोड़ा, सतीश चौधरी, मोहनलाल अरोड़ा, मोहित गर्ग, दारी मनचंदा, अनिल अरोड़ा ने पक्के घाट पर मुल्तान जोत यात्रा का स्वागत किया। सभा सदस्यों ने शोभायात्रा के दौरान ढोल बजाया और डांडिया खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्के घाट पर सभा सदस्यों ने मुल्तान जोत का पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जित किया। सभा की ओर से पक्के घाट पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि मुल्तान जोत महोत्सव का पूरे देश में मनाया जाता है।

सबसे बड़ा कार्यक्रम हरिद्वार में होता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान चेयरमैन शालू मेहता, डॉ. एससी सैनी, दारी मनचंदा, सतीश चौधरी, बालकिशन, सतीश सैनी, देवीदयाल अरोड़ा, ओमप्रकाश संदूजा, मूलराज, वासुदेव मलिक, राम नारायण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed