Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changes due to western disturbance, relief will be available by Monday

Yamuna Nagar News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर रही सख्ती, अप्रैल माह में 84.65 लाख का जुर्माना

Thu, 07 May 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to western disturbance, relief will be available by Monday
यमुनानगर। ट्रैफिक पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस दौरान कुल 7705 चालान किए गए और 84 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन



ट्रैफिक इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सबसे अधिक 3535 चालान बिना हेलमेट के किए गए। इसके अलावा लेन बदलने व जिगजैग ड्राइविंग के 1334 मामले सामने आए, जो सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने के 366 और ओवरस्पीड के 491 चालान काटे गए। नंबर प्लेट नियमों का उल्लंघन करने के 516 मामले दर्ज हुए, जबकि गलत पार्किंग के 172 चालान किए गए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने के 35 मामले पकड़े गए, जो गंभीर खतरे का संकेत हैं। रेड लाइट का उल्लंघन करने के 8 और सीट बेल्ट न लगाने के 25 मामलों में भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना बीमा, प्रदूषण नियमों के उल्लंघन और अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती और बढ़ाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। --------------
विज्ञापन




- हेलमेट नहीं तो जान पर खतरा, 3535 चालान ने खोली लापरवाही की पोल

यमुनानगर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी में सबसे बड़ा कारण हेलमेट न पहनना सामने आया है। अप्रैल माह में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 3535 चालान किए गए, जो कुल मामलों का बड़ा हिस्सा है। यह आंकड़ा इस बात की पुष्टि करता है कि लोग अब भी अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें बिना हेलमेट पहने लोगों की होती हैं। सिर में चोट लगना जानलेवा साबित होता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed