Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changes due to western disturbance, relief will be available by Monday

Yamuna Nagar News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, सोमवार तक मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to western disturbance, relief will be available by Monday
जगाधरी। ज्येष्ठ माह दो मई से लग गया है और इसके शुरुआती दिन राहत दे रहे हैं। अमूमन ज्येष्ठ माह में प्रचंड गर्मी व लू चलती है, लेकिन इस बार इसके शुरुआती दिन में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। हालांकि दोपहर में धूप से उमस व गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह शाम सामान्य व मौसम में खुश्की रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम पर यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार सोमवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बादलवाई और हवा चलने से राहत रहेगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुल गया और आसमान साफ रहा।बारिश से तापमान में कमी बनी रही, जिससे सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन यह सामान्य बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम साफ होने से सुबह धूप निकली, लेकिन इसका असर दोपहर में दिखाई दिया। धूप के कारण उमस रही और लोग बाहर निकलने से बचते रहे। शाम साढ़े चार बजे के बाद धूप हल्की हुई तो शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिन ढलने के बाद बाजार में खूब रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। यह कुछ दिन और जारी रहेगा और इससे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादल छाने व हवा चलने से गर्मी कम रहेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी, जो काफी राहत देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed