फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging can be fatal

Yamuna Nagar News: जानलेवा हो सकता है जलभराव

Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging can be fatal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड-11 की हनुमान कॉलोनी में पानी की निकासी न होने से कॉलोनी निवासी समस्या से जूझ रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। निकासी न होने से गंदा पानी कॉलोनी की मुख्य गली में ही जमा हो रहा है। इससे लोगों का आना-जाना ही मुश्किल हो गया है। पानी की निकासी न होने से कॉलोनी के लोग चोटिल हो चुके हैं।
दर्शन लाल, अफसाना, राहुल, रोहित, सरोज, सुहेल, कामिल ने बताया कि कॉलोनी में छोटे बच्चों को ज्यादा खतरा है, क्योंकि छोटे बच्चों को पता नहीं होता है कि कहां पर खेलना है। कॉलोनी में पानी की निकासी न होने से पानी का बड़ा गड्ढा बन चुका है। इससे छोटे बच्चों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पहले भी कई बुजुर्ग महिलाएं व छोटे बच्चे इसमें गिरने व पांव फिसलने से चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि कई बार निवर्तमान पार्षद, निगम अधिकारियों व विधायक को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। अधिकारी मौके का मुआयना करने भी आए, लेकिन कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हालत ऐसी हो गई है कि लगातार पानी जमा रहने से कॉलोनी में दो से तीन फीट गहरा तालाब सा बन गया है। इस संबंध में नगर निगम के सीएसआई का कहना है कि कर्मचारियों को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed