फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water crisis due to broken pipeline

Yamuna Nagar News: पाइपलाइन टूटने से पेयजल का संकट

Tue, 11 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Water crisis due to broken pipeline
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर में बिजली के नए खंभे लगाकर पुरानी जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। विभाग ठेकेदार के माध्यम से पोल लगवा रहा है। आरोप है कि कस्बा के मुख्य बाजार के अलावा काली माता मंदिर कॉलोनी में कई जगह से पाइप लाइन को तोड़ दिया गया। इससे न केवल पेयजल व्यर्थ बहा बल्कि लोगों के घरों में भी पानी की सप्लाई बाधित रही।
गलियों में बिजली के खंभे लगाने के लिए ट्रैक्टर के पीछे लगे बरमे की सहायता से खोदाई कर पोल लगाए जा रहे हैं। काली माता मंदिर कॉलोनी निवासी हरग लाल, रोबिन अग्रवाल, श्याम लाल, दीपचंद, सोहन लाल, दीपक, सचिन, गौरव का कहना है कि बिजली के खंभे लगाते समय ठेकेदार बिना जानकारी के गलियों में खोदाई कर रहा है।
विज्ञापन

इससे अनेक जगहों पर पीने के पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। खंभे लगाते समय काली माता मंदिर के समीप, मुख्य बाजार में पीने के पानी की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे की कार्य चलता रहा तो सीवरेज लाइन के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल लगाने के लिए खोदाई करते समय बिजली निगम कर्मचारी, ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी होने चाहिए। जो बता सके कि इस स्थान से पीने के पानी की पाइप लाइन दबी हुई हैं। काली माता मंदिर मोहल्ला स्थित प्राइमरी मॉडल स्कूल व पूरे मोहल्ले में पीने के पानी की सप्लाई ठप हो गई है। कर्मचारी किसी की नहीं सुन रहे।

यही हाल कस्बा के मुख्य बाजार व अन्य मोहल्लों का भी हैं। कस्बा के लोगों की मांग हैं कि विभाग द्वारा जल्दबाजी में पोल लगाने के लिए खोदाई न की जाए। जिन स्थानों पर पानी सप्लाई ठप हो गई हैं उसे जल्द ठीक किया जाएं। मनोज शर्मा का कहना है कि ठेकेदार ने उसके प्लॉट के ऊपर से तार निकाल दी हैं। जब ठेकेदार से बात की तो कहा कि वह एंगल लगाकर तार प्लॉट से हटा देंगे। अभी तक एंगल नहीं लगाया और न ही ठेकेदार फोन उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed