फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Volunteers who returned from NIC were honored

Yamuna Nagar News: एनआईसी से लौटे स्वयंसेवकों का किया सम्मान

Sun, 15 Dec 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Volunteers who returned from NIC were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के आठ एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में हिस्सा लिया। टीम में शामिल स्वयंसेवकों का वहां से लौटने पर कॉलेज में स्वागत किया गया।
शिविर पांच से 11 दिसंबर को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ। सामाजिक कार्य के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हेमंत मिश्रा के नेतृत्व में दल में आर्यन, समर्पित, विशेष व कौशिक और वंशिका, तपस्विनी, आशु व सोनम शामिल रहे। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए दल ने बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों के दलों हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नियमित शिविर गतिविधियों के अलावा स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना के तहत भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा आयोजित गंगा जैव विविधता संरक्षण पर एक विशेष सत्र में हिस्सा लिया। सत्र ने स्वयंसेवकों की पर्यावरण संरक्षण की समझ को बढ़ाया और उन्हें उनके एनआईसी प्रमाण पत्र के साथ अतिरिक्त भागीदारी प्रमाण पत्र अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रतिमा शर्मा ने एनएसएस टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर में भागीदारी हमारे कॉलेज के लिए बहुत गर्व की बात है। विद्यार्थियों कॉलेज का मान बढ़ाया है। इस मौके पर डॉ. पायल लांबा, डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. हेमंत मिश्रा, डॉ. ज्ञान भूषण, डॉ. बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed