फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Volunteers were encouraged to stay away from drugs

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Wed, 07 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were encouraged to stay away from drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरौड़ी में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्वयंसेवकों से विभिन्न गतिविधियां कराई गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के छठे दिन के शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल इंदिरा देवी ने किया। शिविर में थाना रादौर के प्रभारी आनंद प्रकाश ने स्वयंसेवकों को नशे से संबंधित बुराइयों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के सब इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बच्चों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति नशा करता है, वह अपना जीवन तो बर्बाद करता ही है साथ में समाज में भी इसके बुरे परिणाम होते हैं। सेशन कोर्ट से आए कृष्ण कुमार ने भी नशे से दूर रहने के बारे में विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी ओमप्रकाश ने बच्चों को नशे की बुराई के बारे में बताया व इससे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को खुद के साथ उसके परिवार को नुकसान उठाना पड़ता है। सरपंच चमरौड़ी चंद्राराम ने बच्चों को नशे से दूर रहने के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी अध्यापक पवन रोहिल्ला, रामपाल, दिनेश शर्मा, राजेंद्र, प्रदीप, सुरेंद्र, रमेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed