फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   villagers's protest for arrested accused of murder

शव को थाने में रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
villagers's protest for arrested accused of murder
बॉम्बेपुर के नाजिम के शव पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार को परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए और शव थाने में रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारे नहीं पकड़े जाते तब वे यहीं रहेंगे और न ही शव दफनाएंगे। थाना प्रभारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण एक घंटे तक अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में ग्रामीण मान गए। इसके बाद नाजिम का शव दफनाया गया। अंतिम संस्कार के समय पुलिस गांव में मौजूद रही।
विज्ञापन

इस दौरान गांववासी जाकिर हुसैन, अयूब खान, इस्लाम, अलीशेर ने बताया कि नाजिम बहुत ही साधारण इंसान था। उसकी गांव और आसपास किसी से कभी भी बहस तक नहीं हुई। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, वहीं परिवार भी साधारण व सभ्य है। उनका भी किसी से कोई विवाद नहीं है। नाजिम की हत्या से बॉम्बेपुर में मातम पसरा हुआ है। हर कोई नाजिम से हुई बर्बरता की वजह जाना चाहता है।
विज्ञापन

वहीं परिवार के लोग भी जाने अनजाने हुए किसी भी बात पर हुए विवाद को याद करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाजिम हर एक से वह हंस कर बात करता था और कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बॉम्बेपुर निवासी 35 वर्षीय नाजिम घर से घास लेने के लिए साइकिल पर निकला था। दोपहर तक नाजिम नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान सड़क किनारे लगते गन्ने के खेत में नाजिम की साइकिल बरामद हुई। वहीं खेत के अंदर गन्ने के मेहड़ से नाजिम का नग्न शव बंधा था। वहीं आसपास संघर्ष के निशान भी मिले है। जिससे प्रतीत होता है कि मौत से पहले नाजिम को पीटा गया है। नाजिम के शव पर जगह-जगह पिटाई व चोट के निशान थे। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके से हत्यारों तक पहुंचने का कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला।

वर्जन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या से पूर्व के घटनाक्रम पर ध्यान दिया जा रहा है। नाजिम से मिलने वाले लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। - लज्जाराम, थाना प्रभारी प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed