फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers made the thieves beg for forgiveness by rubbing their noses on the ground

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों ने चोरों से नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी

Fri, 22 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers made the thieves beg for forgiveness by rubbing their noses on the ground
आरोपियों से नाक रगड़वाकर माफी मंगवाते ग्रामीण। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के अहड़वाला गांव स्थित गोगामेड़ी में चोरी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पकड़ लिया। मंदिर की गुल्लक तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी करने आरोपी युवकों से मंदिर परिसर में जमीन पर नाक रगड़वाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। इतना ही नहीं, उन्हें जमीन पर नाक रगड़ते हुए गोगा महाराज की मूर्ति तक जाना पड़ा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि गोगामेड़ी में पहली चोरी 18 मई की दोपहर को हुई थी। उस समय वगां कोई मौजूद नहीं था। आरोपी अंदर घुसे और गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर भाग गए। शाम को जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और जांच शुरू की, लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद होने से कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में लगे कैमरे ठीक करवाए लिए। इसी बीच आरोपियों ने दोबारा वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। मंगलवार रात करीब दो बजे दोनों युवक मेड़ी की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और फिर से दोनों गुल्लकों को तोड़कर चोरी कर ली। इस बार उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बुधवार सुबह जब श्रद्धालुओं ने गुल्लक टूटी देखी तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दोनों युवक चोरी करते साफ दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक पास के ही अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं, जिन्हें पकड़कर गोगामेड़ी लाया गया। परिसर में दोनों युवकों ने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में कभी चोरी न करने का वादा किया। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत देने के बजाय दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
वहीं, युवकों के परिजनों ने भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोगामेड़ी में चोरी और युवकों से माफी मंगवाने के मामले में पुलिस को अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दोनों आरोपी भेजे नशा मुक्ति केंद्र

गोगामेड़ी में चोरी के बाद ग्रामीणों से माफी मांगते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और चोरी की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। परिजनों ने दोनों को सुधार के उद्देश्य से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा दिया है। फिलहाल इस मामले में अभी न तो गोगामेड़ी और न ही युवकों की ओर से कोई शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed