{"_id":"699392821c08c856ff0119a4","slug":"villagers-came-out-to-protest-against-the-construction-of-poultry-farm-in-the-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151513-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गांव में पोल्ट्री फार्म बनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गांव में पोल्ट्री फार्म बनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण
Tue, 17 Feb 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
रादौर के पलाका गांव में धरने पर बैठ पोल्ट्री फार्म बनने का नारेबाजी कर विरोध करते ग्रामीण। संवा
रादौर। गांव में पोल्ट्री फार्म बनाने के विरोध में सरपंच बलबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विरोध में नारेबाजी कर प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बात करने के लिए बीडीपीओ सिमरन भटनागर व प्रदूषण विभाग के एसडीओ विक्रम सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले को लेकर डीसी को रिपोर्ट देकर मामले की जानकारी दी जाएगी।
गांव पलाका सरपंच बलबीर सिंह, रंजीत सिंह पंच, शिवकुमार पंच, प्रियंका पंच, दिव्य रानी पंच, रमेश नंबरदार, जागीर सिंह, तेजपाल, श्यामलाल, रामरतन, मामचंद, जयसिंह, अमित कुमार, जसविंद्र सिंह, राजकुमार, जगमाल सिंह, गुरदयाल सिंह, मांगेराम, मेनपाल व अन्यों ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव से लगभग 350 मीटर दूर गांव से बकाना रोड पर पोल्ट्री फार्म बनाया जा रहा है। वहीं, सड़क पर फीड मिल का बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान लोगोंं को पता चला कि गांव में फीड मिल न लगाकर पोल्ट्री फार्म का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने डीसी, एसडीएम रादौर, प्रदूषण विभाग व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। परंतु शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और पोल्ट्री फार्म बनाए जाने का कार्य निरंतर चलता रहा। संवाद