फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vegetables getting out of reach of common man, Yamunanagar

आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही सब्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vegetables getting out of reach of common man, Yamunanagar
बाजार में एक दुकान पर खी सब्जियां। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेट्रोल, डीजल, घी, तेल, दालों के बाद अब सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। सब्जियों के दामों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। हर दिन बढ़ रहे दामों के कारण लोगों की थाली से सब्जी से दूर होती जा रही है। पहले प्याज जहां 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं नवरात्र के बाद इसके दाम दोगुना हो गए हैं। इन दिनों बाजार में प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है।
व्यापारियों का कहना है कि आने वाले समय में इसके भाव में और तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता। टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहा है। पहले यह 30 रुपये के भाव था, जो शनिवार को 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। लोगों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, घी, तेल दालों के बाद महंगी सब्जियों ने उनका घर चलाना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना है कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में बिल्कुल विफल है। ऐसे में लोगों को भूखने रहने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता केशव ने बताया कि प्याज की कीमत बढ़ी है। नासिक से प्याज की आवक दिल्ली के आजादपुर मंडी में कम हो रही है। बारिश के कारण भारी मात्रा में फसल खराब हो गई थी। इसका असर महंगाई के रूप में दिख रहा है। सब्जी विक्रेता केवल कुमार ने बताया कि ब्रोकली का भाव 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। फूल गोभी अभी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। उन्होंने कहा कि अभी इसमें कमी आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी अंजू ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। दैनिक उपयोग व खाद्य पदार्थ महंगाई के कारण आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। उनकी रसोई के कारण घर का बजट लगातार बिगड़ रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो गरीब आदमी भूखे रहने और मध्य वर्गीय एक समय खाना खाकर गुजारा करने को मजबूर हो जाएगा।

महंगाई बढ़ी कमाई नहीं
गृहिणी रेखा रानी ने कहा कि महंगाई तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन कमाई नहीं बढ़ रही है। बच्चों की पढ़ाई, बिजली, पानी व मोबाइल बिल इत्यादि सभी का बजट बनाकर घर चलाती हैं। रसोई के सभी सामान में पहले से ही आग लगी हुई है। रसोई गैस के दाम भी हर माह बढ़ रहे हैं। इसके बाद अब सब्जियों ने लोगों को रोने को मजबूर कर दिया है। सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
सब्जी भाव रुपये प्रति किलो
टमाटर 60 से 80
प्याज 60 से 80
आलू 20 से 30
ब्रोकली 400
फूल गोभी 80
कद्दू 40
मशरूम 200
करेला 80
घीया 40
खीरा 60
मेथी (साग) 120
मूली 50
लहसुन 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed