फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vanshika got the title of best athlete

Yamuna Nagar News: वंशिका को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vanshika got the title of best athlete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल ग्राउंड में 64 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी अश्वनी सिंगला व उनकी धर्मपत्नी रजनी सिंगला ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिताओं में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा वंशिका को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
इसी तरह ब्रिक रेस में प्रभा ने पहला, स्नेहा ने दूसरा तथा अनीता ने अनीता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। रिले रेस में प्रभा, महक, खुशी व सुजाता की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया। 100 मीटर रेस में वंशिका ने पहला, नेहा ने दूसरा तथा नैंसी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। शैक रेस में कनिका ने पहला, त्रिवेणी ने दूसरा तथा प्रिया ने धीमान ने तीसरा स्थान अर्जित किया। थ्री लेग रेस में वंशिका, अंशिका ने पहला, दीपिका व सोनाक्षी ने दूसरा तथा वंदना व पल्लवी ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

रस्सी कूद में वंशिका व प्रभा ने पहला, कनिका ने दूसरा तथा रितिका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लैमन रेस में प्रभा ने पहला, महक ने दूसरा तथा प्रज्ञा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। वैलून रेस में प्रज्ञा ने पहला, कशिश ने दूसरा तथा मानवी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। चाटी रेस में आरती ने पहला, रितू ने दूसरा तथा पायल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ऊंची कूद में वंशिका ने पहला, अनुराधा ने दूसरा तथा प्रभा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लंबी कूद में मनिषा ने पहला, सिमरन शर्मा ने दूसरा तथा नेहा व प्रभा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। शॉटपुट में अंशिका गर्ग, अंजली व सिमरन ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया। जेवेलियन थ्रो में वंशिका व अंजली ने पहला, नैना ने दूसरा तथा वंदना ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अश्वनी सिंगला ने कहा कि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणीय है। हरियाणा की बेटियाें ने खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में प्रदेश नाम रोशन कर पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। वहीं रजनी सिंगला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि आज छात्राएं पढ़ाई के अलावा खेलकूद में भी लड़कों की बराबरी कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में नाम रोशन करने वाली छात्राएं आज उच्च पदों पर आसीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed