फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   vaarshik khel pratiyogita mein ajay va tanu bane shreshth khilaadee

वार्षिक खेल प्रतियोगिता में अजय व तनु बने श्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
vaarshik khel pratiyogita mein ajay va tanu bane shreshth khilaadee
यमुनानगर। दामला स्थित सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को 31वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने ध्वजारोहण करके किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अजय कुमार व तनु रानी को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी रविकांत बेदी ने बताया कि रविकांत ने बताया कि लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में सूर्य प्रताप ने प्रथम स्थान पाया। जबकि राहुल दूसरे व अर्जुन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की लंबी कूद में वेदिका ने पहला स्थान पाया। वहीं तनु दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में अजय ने सबसे लंबी कूद लगाकर पहला स्थान कब्जाया। वहीं साहिल ने दूसरा व रविरंजन ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में तनु प्रथम, काजल द्वितीय व कोमल तृतीय रही। विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रिंसिपल अनिल बुद्धिराजा ने बताया कि सभी को शिक्षा साथ खेल में भी रुचि रखनी चाहिए। खेल शारीरिक, मानसिक के साथ सामाजिक विकास के लिए भी जरूरी है। विद्यार्थियों को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। इससे सर्वांगीण विकास तो होता ही है, एकाग्रता भी बढ़ती है। स्पर्धाओं में जीत हार की परवाह न करते हुए सच्चे उत्तम खिलाड़ी की तरह भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही थी। जिस कारण वे खेल व अन्य शारीरिक क्रियाओं से दूर हो गए थे। अब स्थिति पहले से बेहतर हो गई है, जीवन सामान्य हो रहा है। उन्होंने संस्थान द्वारा विभिन्न प्राप्त उपलब्धियों के विद्यार्थियों को बताया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने विद्याथियों व स्टाफ की टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed