{"_id":"61be38d5834eeb0174188ded","slug":"used-to-steal-bikes-from-mohali-two-arrested-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93215183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से आकर चोरी करते थे बाइक, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से आकर चोरी करते थे बाइक, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से चोरी की 16 बाइकें बरामद की गईं हैं। आरोपी पंजाब के मोहाली से बाइक पर आते थे और यहां से बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट उतार देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विशेष प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि अग्रसेन चौक पर दो युवक बिना नंबर प्लेट बाइक पर घूम रहे हैं। जो चोरी की बाइक हो सकती है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर मक्खन सिंह की टीम ने अग्रसेन चौक पर जाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। कुछ दूर पीछा कर उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच करने पर आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान पंजाब के मोहाली जिले के गांव रानी माजरा निवासी सुखजीत उर्फ माना व विक्रम उर्फ बिक्कू के रूप में हुई है। आरोपियों से जो बाइकें बरामद हुईं हैं। वह उन्होंने 22 नवंबर को जिला अंबाला के पंजोखरा से चोरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 16 बाइक बरामद की गईं है। आरोपी चोरी की बाइक पर ही शहर में घूमते थे और मौका लगते ही मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोलकर फरार हो जाते थे। आरोपियों से बरामद बाइक अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला व पंजाब राज्यों की हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे और भी बाइक बरामद हो सकती है।
विज्ञापन
इंचार्ज राजेश ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी करते हैं कुछ दूरी पर जाकर बाइक की नंबर प्लेट उतार कर फेंक देते थे और बाइक के चैसिज नंबर को भी खुर्द बुर्द कर देते थे। ताकि बाइक को कोई पहचान न सके। पुलिस ने बाइक के साथ छेड़खानी करने की धारा भी आरोपियों पर लगाई है।