{"_id":"6712fc642c4192596c0eb1e6","slug":"uproar-in-sharad-purnima-program-going-on-in-duggal-park-police-station-surrounded-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127073-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुग्गल पार्क में चल रहे शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में हंगामा, थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुग्गल पार्क में चल रहे शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में हंगामा, थाने का घेराव
Sat, 19 Oct 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। दुग्गल पार्क में शरद पूर्णिमा पर चल रहे खीर वितरण कार्यक्रम में कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वयं सेवकों ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। देर रात को विधायक घनश्याम दास, निवर्तमान मेयर समेत भाजपा के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। तुरंत ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम कराया गया।
मामला थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के दुग्गल पार्क का है। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को शरद पूर्णिमा को लेकर संघ द्वारा दुग्गल पार्क में खीर वितरण कार्यक्रम किया जा रहा था। जिसका संचालन जिला संघ संचालक सेवाराम द्वारा किया जा रहा था। आरोप है कि कुछ युवक वहां पर पहुंचे और अभद्रता शुरू कर दी। लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने कुछ और साथी भी बुला लिए। इसी बीच पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिटटू ने मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, हंगामा कर रहे युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले को शांत कराया। लेकिन, आरोपियों ने एक बार फिर हंगामा कर दिया।
-- --
भाजपाइयों ने घेरा थाना
दूसरी बार विवाद होने पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव शुरू कर दिया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान व अन्य कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भी थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों दीपक, सुरेंद्र, श्रवण, मनीष व राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हंगामे के बाद एक बार फिर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच खीर वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
रात को कार्यक्रम को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा किया था। जिसे लेकर थाने में शिकायत दी गई थी। रात को ही केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
-गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
-- -- -- -