{"_id":"6ae8fb162729daacae029e5d","slug":"unemployed-youths-defrauded-under-the-pretext-of-job-offers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-165594-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ओएलएक्स पर नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ओएलएक्स पर नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से ठगी
Tue, 03 Nov 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शातिर ठगों ने ओएलएक्स पर नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से 4060 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम पुलिस ने जांच में इस तरह की चार शिकायतों से जुड़ी रकम एक ही बैंक खाते में पहुंचने का खुलासा किया है। पुलिस ने युवकों की शिकायत पर सरोजनी कॉलोनी निवासी अश्विनी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर हरियाणा के निर्देश पर म्यूल बैंक खातों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते की पड़ताल की गई तो राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज चार शिकायतें सामने आईं। ये शिकायतें अप्रैल 2023, मई 2024 और मार्च व जून 2026 में दर्ज कराई गई थीं। जांच में सामने आया कि अंबाला कैंट के एक युवक ने ओएलएक्स पर नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। उसे महाराणा प्रताप चौक स्थित कार्यालय बुलाया गया और एक स्कूल में सुपरवाइजर लगवाने के नाम पर 1280 रुपये ले लिए गए। इसी तरह सहारनपुर के एक युवक को कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बुलाया गया और उससे भी 1280 रुपये मांगे गए। कंपनी से जानकारी लेने पर पता चला कि वहां ऐसी कोई नौकरी उपलब्ध ही नहीं थी।इसके अलावा दो अन्य शिकायतों में 1000 और 500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक चारों शिकायतों से संबंधित रकम अश्विनी के खाते में पहुंची थी। मोबाइल नंबरों के मिलान और बैंक रिपोर्ट के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -