फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Underpass being built in place of Jamna Gali rail gate ready

Yamuna Nagar News: जमना गली रेल फाटक की जगह बन रहा अंडरपास हुआ तैयार

Thu, 06 Apr 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Underpass being built in place of Jamna Gali rail gate ready
यमुनानगर। शहर के बीच जमना गली रेल फाटक की जगह बन रहा अंडरपास तैयार हो चुका है। इस पर अब फिनिशिंग का काम शेष है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 25 अप्रैल को अंडरपास को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे रेल लाइन के दोनों ओर बसी कॉलोनियों और गांवों के उन लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इन लोगों को डेढ़ साल से फाटक का रास्ता बंद होने से कई किमी. अतिरिक्त घूमकर चांदपुर आरओबी से आना-जाना पड़ रहा है। बता दें कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में पांसरा, जमना गली पर रोड क्रॉसिंग बंद कर अंडरपास और पुराना रादौर रोड फाटक पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही गांधीनगर व फर्कपुर रेल फाटक बंद कर अंडरपास बने हैं।
विज्ञापन


जमना गली से दूसरी ओर एक रास्ता नहर की पटरी व दूसरा हाईवे पर
यह अंडरपास वाई शेप में हैं, क्योंकि इसमें जमना गली की ओर से एक रास्ता है और दूसरी ओर एक रास्ता साथ लगती पश्चिमी यमुना नहर की पटरी और दूसरा रास्ता सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे से जुड़ रहा है। नहर की पटरी की ओर रास्ता सिंचाई विभाग द्वारा नहर पर निगरानी व अन्य कार्यों के लिए दिया गया है। अंडरपास के ऊपर से नई मालगाड़ियों के ट्रैक सहित तीन रेलवे ट्रैक निकल रहे हैं। अंडरपास ग्राउंड लेवल पर पूरी तरह तैयार है, जिस पर अब शेड, लाइट जैसे कार्य शेष हैं। एक्सईएन हरप्रीत सिंह ने बताया कि अंडरपास पर फिनिशिंग का काम बाकी है, जिसमें 15 दिन लगेंगे। कुल मिलाकर 25 अप्रैल तक अंडरपास को आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed